न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » शिक़ायत » “जनविश्वास की मजबूती: मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतकर्ताओं से लिया फीडबैक”

“जनविश्वास की मजबूती: मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतकर्ताओं से लिया फीडबैक”

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर प्रातःकालीन बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन 1905 में दर्ज शिकायतों पर फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने उन नागरिकों से पुनः संवाद किया, जिनसे पूर्व में समीक्षा बैठक में बातचीत हुई थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो चुका है।

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। शासन-प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ शीघ्र समाधान करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया जनशिकायतों पर फीडबैक, समस्याओं के समाधान पर जताई संतुष्टि

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनसेवा को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि राज्य का कोई भी नागरिक किसी भी प्रकार की समस्या से पीड़ित न रहे। इसके लिए हमने संवाद और तकनीक आधारित शासन व्यवस्था को सुदृढ़ किया है, जिससे हर नागरिक की आवाज सीधे सरकार तक पहुंचे।

श्री धामी ने यह भी कहा कि केवल शिकायत सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका प्रभावी और संतोषजनक समाधान भी उतना ही आवश्यक है। इस दृष्टिकोण से सरकार निरंतर समीक्षा कर रही है और अधिकारियों की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन भी कर रही है।

यह पहल मुख्यमंत्री के जनसंवेदनशील दृष्टिकोण और उत्तरदायी शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ALSO READ  बंजारेवाला ग्रंट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खनन पट्टा, बंजर भूमि और भूखंडों का किया गया सटीक सीमांकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 3 5
Users Today : 680
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 3 5
Users Today : 680
Users Yesterday : 1179