न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सीएम धामी ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को दी बधाई, बोले— उनके अनुभवों से उत्तराखण्ड को मिलेगा लाभ BIG BREAKING:: हरिद्वार में गजब खेल! नदी बनी दवाइयों का डस्टबिन, एक्सपायरी दवाएं फेंककर कंपनी गायब, जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई अब तक ‘एक्सपायर’! BIG BREAKING:: रुड़की में गीता धामी का नारी शक्ति पर जोर, मनीषा बत्रा से मुलाकात; ‘रंगीलो रास’ में संस्कृति और महिला सम्मान का दिखेगा भव्य संगम! BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस के दो उपनिरीक्षकों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज, SSP नवनीत सिंह की जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई BIG BREAKING:: धामी का बड़ा दांव! चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, ₹20.55 करोड़ की 5 योजनाओं से स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में ऑटो-विक्रम वालों की मनमानी पर ब्रेक! सड़क को समझ रखा था स्टैंड, अब चालान से होगा सामना!
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: सीएम धामी ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को दी बधाई, बोले— उनके अनुभवों से उत्तराखण्ड को मिलेगा लाभ

BIG BREAKING:: सीएम धामी ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को दी बधाई, बोले— उनके अनुभवों से उत्तराखण्ड को मिलेगा लाभ

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ. बिसेन के लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिलेगा और उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन की उत्तराखण्ड के नौवें राज्यपाल के रूप में नियुक्ति देवभूमि के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद संवैधानिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इस पद पर आसीन व्यक्ति का अनुभव, मार्गदर्शन तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदेश के विकास एवं सुशासन के लिए अहम होती है।मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि डॉ. बिसेन अपने व्यापक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण के माध्यम से उत्तराखण्ड की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति उनकी निष्ठा प्रदेश में लोकतांत्रिक परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक होगी।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड निरंतर विकास, जनकल्याण और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में राज्यपाल के मार्गदर्शन से प्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री ने एक बार फिर डॉ. ढाल सिंह बिसेन को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

ALSO READ  "लक्सर विधायक शहजाद की शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात, सुल्तानपुर कन्या जूनियर हाई स्कूल को हाई स्कूल बनाने का प्रस्ताव; डीएलएड परीक्षा जल्द कराने का आश्वासन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 2 7 0 8
Users Today : 28
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 2 7 0 8
Users Today : 28
Users Yesterday : 672