न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सीएम धामी ने नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन को दी बधाई, बोले— उनके अनुभवों से उत्तराखण्ड को मिलेगा लाभ BIG BREAKING:: हरिद्वार में गजब खेल! नदी बनी दवाइयों का डस्टबिन, एक्सपायरी दवाएं फेंककर कंपनी गायब, जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई अब तक ‘एक्सपायर’! BIG BREAKING:: रुड़की में गीता धामी का नारी शक्ति पर जोर, मनीषा बत्रा से मुलाकात; ‘रंगीलो रास’ में संस्कृति और महिला सम्मान का दिखेगा भव्य संगम! BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस के दो उपनिरीक्षकों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज, SSP नवनीत सिंह की जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई BIG BREAKING:: धामी का बड़ा दांव! चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, ₹20.55 करोड़ की 5 योजनाओं से स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार BIG BREAKING:: हरिद्वार में ऑटो-विक्रम वालों की मनमानी पर ब्रेक! सड़क को समझ रखा था स्टैंड, अब चालान से होगा सामना!
Home » Uncategorized » BIG BREAKING:: हरिद्वार में ऑटो-विक्रम वालों की मनमानी पर ब्रेक! सड़क को समझ रखा था स्टैंड, अब चालान से होगा सामना!

BIG BREAKING:: हरिद्वार में ऑटो-विक्रम वालों की मनमानी पर ब्रेक! सड़क को समझ रखा था स्टैंड, अब चालान से होगा सामना!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से संयुक्त निरीक्षण में की गई संस्तुतियों पर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। विशेष रूप से त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही तथा यातायात के अतिरिक्त दबाव को देखते हुए इन व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 2 एवं गेट संख्या 6 के मध्य स्थित डिवाइडर कटों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि वाहनों द्वारा अनावश्यक यू-टर्न एवं विपरीत दिशा में आवागमन को रोका जा सके। इस व्यवस्था का उद्देश्य क्षेत्र में यातायात को एक दिशा में संचालित करना तथा रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे के आसपास लगने वाले जाम को कम करना है। संयुक्त निरीक्षण की प्रमुख संस्तुतियों में देवपुरा चौक से शिवमूर्ति चौक तक के मार्ग को नो ई-रिक्शा जोन घोषित किया जाना शामिल है। इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी किए जाने की कार्यवाही पुलिस विभाग के स्तर पर प्रक्रियाधीन है। इस व्यवस्था के लागू होने से रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे के सामने मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा के अनियंत्रित आवागमन को रोकने तथा यातायात को सुचारु बनाने में सहायता मिलेगी। क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन की प्रभावी निगरानी के लिए चार ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इन कैमरों की स्थापना से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई में सहायता मिलेगी। रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा क्षेत्र में निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त सड़क पर सवारियां बैठाने एवं उतारने वाले ऑटो तथा विक्रम वाहनों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ही परिवहन विभाग की मोबाइल प्रवर्तन टीमें नियमित रूप से निरीक्षण कर रही हैं। त्योहारी सीजन में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रवर्तन एवं निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित नो ई-रिक्शा जोन में यातायात प्रतिबंधों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु 6 होमगार्ड जवानों की तैनाती का प्रस्ताव भी दिया गया है, जिससे प्रतिबंध लागू होने के उपरांत नियमित निगरानी एवं प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ALSO READ  "लक्सर में मावा माफियाओं पर प्रशासन का महाएक्शन! गुप्त सूचना के बाद पड़ा ताबड़तोड़ छापा, बिना लाइसेंस चल रही दो अवैध फैक्ट्रियों पर लटका ताला, अब कोर्ट में होगी सख्त कार्रवाई"

संयुक्त निरीक्षण में रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 2 से वाहनों के प्रवेश तथा गेट संख्या 6 से निकास की व्यवस्था, निर्धारित स्थानों पर ही सवारियों को बैठाने एवं उतारने तथा यातायात के व्यवस्थित संचालन सहित अन्य सुझाव भी दिए गए हैं।

इन संस्तुतियों के क्रियान्वयन के लिए पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निगम एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है जिला प्रशासन का उद्देश्य रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डा क्षेत्र में स्थायी, सुरक्षित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था विकसित करना है, जिससे स्थानीय नागरिकों, यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत मिल सके। साथ ही त्योहारी सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों द्वारा निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही सवारियां बैठाएं एवं उतारें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 2 7 0 7
Users Today : 27
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 2 7 0 7
Users Today : 27
Users Yesterday : 672