(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। जिला योजना समिति के लिए हरिद्वार में आयोजित चुनाव में रुड़की नगर निगम के साथ पाडली गुर्जर, रामपुर और ढंडेरा नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इन निकायों से पांच सदस्यों का चयन किया जाना था। चुनाव में रुड़की नगर निगम के पांच पार्षदों के अलावा तीनों नगर पंचायतों के पांच सभासद भी मैदान में थे।
चुनाव के दौरान कुल 73 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 40 पार्षद और 33 सभासद शामिल रहे। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की गई, जिसमें रुड़की नगर निगम के पांचों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। विजयी पार्षदों में संजीव तोमर, सतवीर सिंह, रिशु वर्मा, नीतू शर्मा और शहनाज शामिल हैं।
पांचों पार्षदों की जीत की सूचना मिलते ही समर्थकों में उत्साह छा गया। पार्षदों और समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। महापौर अनीता अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी सभी विजयी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
जिला योजना समिति में रुड़की नगर निगम के पांचों पार्षदों की जीत को नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समिति में प्रतिनिधित्व मिलने से शहर की विकास योजनाओं और क्षेत्रीय जरूरतों से जुड़े मुद्दों को उठाने का अवसर मिलेगा। विकास कार्यों में और तेजी आएगी।








































Users Today : 921
Users Yesterday : 728






