न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बहादराबाद रामलीला में पत्थरबाजी से हड़कंप, अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने उठाई कार्रवाई की मांग; पुलिस वीडियो-फोटो खंगालने में जुटी BIG BREAKING:: राजीव शर्मा और आशुतोष शर्मा की पहल पर किरण सिंह का आमरण अनशन समाप्त, CM धामी के सामने उठेंगी तीन प्रमुख मांगें BIG BREAKING:: हरिद्वार में रिश्वत लेते महिला ASI गिरफ्तार, 10 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 40 लाख के ड्रोन का रहस्य खत्म! 36 घंटे बाद मनसा देवी की पहाड़ियों में टूटी-फूटी हालत में मिला कुंभ मेले की मैपिंग करने वाला ड्रोन BIG BREAKING:: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम CM हेमंत बिस्वा सरमा, नारायण शिला में किया तर्पण! विपक्ष पर बरसे सरमा, बोले— मोदी जी के साथ जनता की ताकत अपार, सरकार को ब्लैकमेल करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे! BIG BREAKING:: पितृ विसर्जन अमावस्या पर सीएम धामी ने किया पूर्वजों को नमन, तर्पण कर मांगा पितरों का आशीर्वाद!
Home » अनशन समाप्त » BIG BREAKING:: राजीव शर्मा और आशुतोष शर्मा की पहल पर किरण सिंह का आमरण अनशन समाप्त, CM धामी के सामने उठेंगी तीन प्रमुख मांगें

BIG BREAKING:: राजीव शर्मा और आशुतोष शर्मा की पहल पर किरण सिंह का आमरण अनशन समाप्त, CM धामी के सामने उठेंगी तीन प्रमुख मांगें

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शिवालिक नगर क्षेत्र में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री किरण सिंह द्वारा अपनी मांगों को लेकर किया जा रहा आमरण अनशन समाप्त हो गया। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने अनशन स्थल पर पहुंचकर किरण सिंह से वार्ता की और उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान दोनों नेताओं ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं को लेकर किरण सिंह द्वारा उठाई गई मांगों को जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में समस्याएं आने के बाद उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र की लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

अनशन समाप्त होने के दौरान मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नेताओं ने किरण सिंह को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान एवं अंशुल शर्मा, मंडल मंत्री गौरव रौतेला, मंडल मीडिया प्रभारी गौरव गुर्जर, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी संचित डागर, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा देव विख्यात भाटी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेदांत चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र उनियाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा राखी सजवाण, जितेन्द्र राय, सुंदर लाल सैनी, सौरभ सक्सेना, सीमा चौधरी, आराधना पांडेय, सभासद लज्जे राम शर्मा, अनिल राणा, राधेश्याम कुशवाहा, रमेश पाठक एवं डॉ. राजकुमार यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

अब क्षेत्रवासियों की नजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष उठाई जाने वाली तीनों प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम CM हेमंत बिस्वा सरमा, नारायण शिला में किया तर्पण! विपक्ष पर बरसे सरमा, बोले— मोदी जी के साथ जनता की ताकत अपार, सरकार को ब्लैकमेल करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे!

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 5 4 9 3
Users Today : 2213
Users Yesterday : 632

BIG BREAKING:: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम CM हेमंत बिस्वा सरमा, नारायण शिला में किया तर्पण! विपक्ष पर बरसे सरमा, बोले— मोदी जी के साथ जनता की ताकत अपार, सरकार को ब्लैकमेल करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे!

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 5 4 9 3
Users Today : 2213
Users Yesterday : 632