न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम CM हेमंत बिस्वा सरमा, नारायण शिला में किया तर्पण! विपक्ष पर बरसे सरमा, बोले— मोदी जी के साथ जनता की ताकत अपार, सरकार को ब्लैकमेल करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे! BIG BREAKING:: पितृ विसर्जन अमावस्या पर सीएम धामी ने किया पूर्वजों को नमन, तर्पण कर मांगा पितरों का आशीर्वाद! BIG BREAKING:: सीएम धामी से मिले नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, उत्तराखंड के विकास को लेकर जताई उम्मीद BIG BREAKING:: ओलावृष्टि से तबाही, किसानों के बीच पहुंचे CM धामी! हेलीकॉप्टर का रुख बदलकर पहुंचे बाजपुर नुकसान का जायजा लेकर राहत के दिए निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में आंधी-ओलावृष्टि से तबाही, किसानों की फसलों पर मार! जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए नुकसान के आकलन और मुआवजे के निर्देश BIG BREAKING:: नवरात्र से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! चाउमीन नूडल्स और डबल कंप्यूटर तेल मिथ्या छाप पाए गए, दो फर्मों को नोटिस जारी
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: ओलावृष्टि से तबाही, किसानों के बीच पहुंचे CM धामी! हेलीकॉप्टर का रुख बदलकर पहुंचे बाजपुर नुकसान का जायजा लेकर राहत के दिए निर्देश

BIG BREAKING:: ओलावृष्टि से तबाही, किसानों के बीच पहुंचे CM धामी! हेलीकॉप्टर का रुख बदलकर पहुंचे बाजपुर नुकसान का जायजा लेकर राहत के दिए निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)बाजपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बाजपुर क्षेत्र में हुई भीषण ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण कर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे बाजपुर क्षेत्र में अचानक भीषण ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। इसी दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी हल्द्वानी से देहरादून लौट रहे थे। जैसे ही उन्हें ओलावृष्टि और फसलों को हुए नुकसान की जानकारी मिली, उन्होंने खराब मौसम के बावजूद पायलट को हेलीकॉप्टर बाजपुर की ओर ले जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पहले हेलीकॉप्टर से ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद बाजपुर में उतरकर प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधे संवाद कर फसलों को हुए नुकसान, उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का विस्तृत सर्वेक्षण एवं नुकसान का आकलन प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

ALSO READ  "रावली महदूद में बिजली रोस्टिंग और फीडर बदलने का काम बना पेयजल संकट की वजह, ट्यूबवेल बंद होने से प्रभावित हुई पानी की सप्लाई; जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने टैंकरों के जरिए पहुंचाई राहत, लोगों को उपलब्ध कराया पेयजल"

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और नुकसान के आकलन से लेकर राहत संबंधी कार्रवाई तक पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BIG BREAKING:: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम CM हेमंत बिस्वा सरमा, नारायण शिला में किया तर्पण! विपक्ष पर बरसे सरमा, बोले— मोदी जी के साथ जनता की ताकत अपार, सरकार को ब्लैकमेल करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे!

Read More »
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 6 1 1
Users Today : 331
Users Yesterday : 632

BIG BREAKING:: पितृ अमावस्या पर हरिद्वार पहुंचे असम CM हेमंत बिस्वा सरमा, नारायण शिला में किया तर्पण! विपक्ष पर बरसे सरमा, बोले— मोदी जी के साथ जनता की ताकत अपार, सरकार को ब्लैकमेल करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे!

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 6 1 1
Users Today : 331
Users Yesterday : 632