न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता BIG BREAKING:: लापता रेशमा की तलाश में जुटेगी सरकार की पूरी ताकत! सीएम धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: वाहन लूट का इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, ठिकाने बदलकर भी नहीं बच सका आदित्य; तमंचा-कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
Home » मुलाकात » BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता

BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मारिका के प्रकाशन पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकारो को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्मारिकाएं किसी संस्था की गतिविधियों, उपलब्धियों, विचारों और सामाजिक सरोकारों को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं। ‘गुलदस्ता’ के माध्यम से पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न पहलुओं और उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकास यात्रा को भी एक स्थान पर प्रस्तुत करने का प्रयास सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। मीडिया न केवल समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि जनहित से जुड़े विषयों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और सरकार की योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं, उपलब्धियों और सरोकारों को प्रमुखता से सामने लाया जाता है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में राज्य के पत्रकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य आंदोलन से लेकर राज्य निर्माण और वर्तमान उत्तराखंड की विकास यात्रा तक पत्रकारिता जगत ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राज्य की उपलब्धियों, स्थानीय प्रतिभाओं, पर्यटन, संस्कृति, पर्यावरण तथा विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है।

ALSO READ  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस नेता राजबीर चौहान ने वरिष्ठ नेता शंकर लाल गुप्ता से मुलाकात कर स्वास्थ्य का हाल जाना, संगठनात्मक एकता और सम्मान का दिया संदेश

श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ की भावना के साथ प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मीडिया सरकार और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा सकारात्मक एवं तथ्यपरक पत्रकारिता से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलती है

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए स्मारिका ‘गुलदस्ता’ के प्रकाशन से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी निरंतर कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 9 0 3
Users Today : 255
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 2 9 0 3
Users Today : 255
Users Yesterday : 836