न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » कार्यवाही » “श्रीकृष्ण मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी का खुलासा – बहुरूपिया चोर सुल्तान गिरफ्तार, दर्जनों मंदिरों में की थी सेंधमारी”

“श्रीकृष्ण मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी का खुलासा – बहुरूपिया चोर सुल्तान गिरफ्तार, दर्जनों मंदिरों में की थी सेंधमारी”

(शहजाद अली हरिद्वार)झबरेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री कन्हैया जी मंदिर से 14 मई को लड्डू गोपाल जी की पीतल की मूर्ति चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक शातिर चोर सुल्तान अहमद उर्फ अली उर्फ पप्पू को हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पर झबरेड़ा और भगवानपुर क्षेत्र के कई मंदिरों से मूर्तियां और अन्य धार्मिक वस्तुएं चुराने का आरोप है।

मंदिरों से मूर्ति चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कई वारदातों का खुलासा

पु गंगालिस की छानबीन में पता चला कि यह वही व्यक्ति है जिसे पूर्व में सहारनपुर के शिव मंदिर से चांदी का नाग चुराने के मामले में जेल भेजा गया था। आरोपी लगातार अपना ठिकाना और सिम कार्ड बदलता रहा, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण रहा।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कलियर क्षेत्र की कबाड़ की दुकान से लड्डू गोपाल की मूर्ति, चांदी की नाग मूर्ति, छत्र, मंदिर के घंटे, कलश, पंचदीप, धूपबत्ती स्टैंड आदि बरामद किए हैं।

चोरी का माल खरीदने के आरोप में कबाड़ी के नाबालिग बेटे को भी संरक्षण में लिया गया है।

आरोपी मूल रूप से शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी है और फिलहाल झज्जर, हरियाणा में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए चालान कर दिया है।

 

ALSO READ  "जिलाधिकारी के सख़्त निर्देश पर खनन माफिया पर गाज़! हरिद्वार में खनन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज़ और स्टोन क्रेशर पर ताला"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 1 1
Users Today : 20
Users Yesterday : 811