न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » राजनीति » मुख्यमंत्री धामी ने महिला सशक्तिकरण को दी डिजिटल उड़ान, तीन वेब पोर्टल लॉन्च कर स्वरोजगार को किया प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री धामी ने महिला सशक्तिकरण को दी डिजिटल उड़ान, तीन वेब पोर्टल लॉन्च कर स्वरोजगार को किया प्रोत्साहित

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहरी विकास विभाग द्वारा आयोजित “शहर से संवाद” कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) की सहायता के लिए तीन विशेष वेब पोर्टल लॉन्च किए।


इन पोर्टलों के माध्यम से राज्य की महिलाएं स्वरोजगार, उत्पाद विपणन और प्रशिक्षण से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी।

शहरी सरकार से सीएम धामी के विशेष अनुरोध

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत है

और उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों से भी बेहतर हैं। इन पोर्टलों के माध्यम से महिलाओं को न केवल अपने उत्पादों को बाजार उपलब्ध होगा,

बल्कि डिजिटल माध्यम से वे नई तकनीकों और स्किल्स से भी जुड़ सकेंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है और इसके लिए उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।

उन्होंने स्थानीय निकायों से आग्रह किया कि वे इन पोर्टलों को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास को एक नई दिशा देने के लिए प्रयासरत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और नगर पालिकाओं में हाई-टेक हेयर सैलून/पार्लर स्थापित करने की योजना की भी घोषणा की।

नगर निगमों में 10, नगर पालिकाओं में 5 और नगर पंचायतों में 3 पार्लर खोले जाएंगे, जिनमें स्थानीय महिला और पुरुषों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

ALSO READ  वक्फ बिल पर लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद इकरा हसन
ट्रिपल इंजन सरकार लिख रही विकास का नया अध्याय

कार्यक्रम में शहरी विकास विभाग के अधिकारी, विभिन्न नगर निगमों के मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और 100 से अधिक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि वे जनसेवा को अपने कार्य का केंद्रबिंदु बनाएं और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 6 2
Users Today : 407
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 6 2
Users Today : 407
Users Yesterday : 1179