न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी BIG BREAKING:: जनसंवाद यात्रा में सियासी गर्माहट! अफजलगढ़ में हरीश रावत से प्रीतम सिंह की आत्मीय मुलाकात, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: धनौरी में बड़ा हादसा! शौचालय का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में दबा पीएसी जवान—रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजा ‘राष्ट्र गौरव’ का भव्य मंच, विधायक आदेश चौहान समेत 31 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान BIG BREAKING:: जनसुनवाई में 88 शिकायतें, 45 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर सीडीओ ने दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश
Home » दुःखद » BIG BREAKING:: धनौरी में बड़ा हादसा! शौचालय का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में दबा पीएसी जवान—रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान

BIG BREAKING:: धनौरी में बड़ा हादसा! शौचालय का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में दबा पीएसी जवान—रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी जवान मलबे में दब गया। हादसे में जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक अमृत लॉ कॉलेज परिसर में पीएसी की एक कंपनी के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सोमवार को कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पीएसी जवान आदिल शौचालय के अंदर मौजूद था। भवन का हिस्सा गिरते ही जवान मलबे के नीचे दब गया।

अचानक तेज आवाज होने से कॉलेज परिसर में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

राहत एवं बचाव टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर जवान को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की मदद से जवान को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

ALSO READ  यातायात निरीक्षक हितेश कुमार की माताजी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर – अधिकारियों ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

हादसे के बाद पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर भवन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। शौचालय का हिस्सा अचानक गिरने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। हादसे ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और भवन की मजबूती को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 5 7
Users Today : 103
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 5 7
Users Today : 103
Users Yesterday : 1042