न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आकाश आनंद की बसपा में फिर वापसी, मायावती ने दोबारा सौंपी बड़ी जिम्मेदारी BIG BREAKING:: जनसंवाद यात्रा में सियासी गर्माहट! अफजलगढ़ में हरीश रावत से प्रीतम सिंह की आत्मीय मुलाकात, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: धनौरी में बड़ा हादसा! शौचालय का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में दबा पीएसी जवान—रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजा ‘राष्ट्र गौरव’ का भव्य मंच, विधायक आदेश चौहान समेत 31 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान BIG BREAKING:: जनसुनवाई में 88 शिकायतें, 45 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर सीडीओ ने दिए जल्द कार्रवाई के निर्देश
Home » शुभारंभ » BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ

BIG BREAKING:: 120 साल की गौरवशाली परंपरा फिर हुई जीवंत, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा ज्वालापुर—विधायक आदेश चौहान ने किया भव्य रामलीला का शुभारंभ

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। श्री रामलीला समिति लकड़हारान ज्वालापुर के 120वें वार्षिक रामलीला उत्सव का शुभारंभ रविवार को रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया। रामलीला मंच के विधिवत पूजन के बाद श्रवण कुमार तथा कैलाश लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी पहुंचे। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति, संस्कारों और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने रामलीला समिति के पदाधिकारियों, कलाकारों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों को 120वें वार्षिक उत्सव की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि 120 वर्षों से लगातार रामलीला का आयोजन किया जाना अपने आप में गौरव की बात है। ऐसे आयोजन समाज को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति के संदेश से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामलीला देखने और इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।

श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष नितिन अधिकारी ने बताया कि समिति की ओर से 120वें वार्षिक रामलीला उत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन संस्कृति के संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।समिति के मंत्री प्रदीप पथर वाले (रिंकू) ने कहा कि 120 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा समिति के पदाधिकारियों, कलाकारों और क्षेत्रवासियों की आस्था एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में रामलीला मंचन देखने की अपील की।

ALSO READ  "देहरादून में मंजुल सिंह मांजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ: पुष्कर सिंह धामी बोले—खेल से बनता है मजबूत शरीर और सशक्त मन"

रामलीला आयोजन के दौरान समिति के संरक्षक श्री राम सरदार, नरेंद्र अधिकारी, मधुसूदन हेम्मनके, शोभित खेड़वाले, उदित वशिष्ठ, आशुतोष चक्रपाणी, प्रवीण खेड़वाले, दीपांकर चक्रपाणी, शिवांकर चक्रपाणी, तन्मय सरदार, सत्यम अधिकारी, नितीश सिखोला, उदित सिखोला, अरुण भक्त, शिवनारायण जोशी, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, हर्षित अधिकारी, गोविंद मत्तल, आशीष शर्मा, मोहित गोस्वामी, आकाश सिखोला सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य, कलाकार एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 5 7
Users Today : 103
Users Yesterday : 1042
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 9 9 5 7
Users Today : 103
Users Yesterday : 1042