(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। सहस्त्रधारा क्षेत्र में शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और तीनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार, 03 अक्टूबर 2026 को डायल-112 के माध्यम से थाना राजपुर क्षेत्र के सहस्त्रधारा में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना SDRF को मिली। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर SDRF जवानों ने देखा कि कार सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। कार में कुल तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए, जबकि एक महिला को भी चोटें आई थीं।
SDRF टीम ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जवानों ने सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक संसाधनों की मदद से खाई में उतरकर तीनों घायलों को बारी-बारी से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।
घायलों की पहचान मोहन सिंह रावत (39), निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून; रिंकी रावत (36), पत्नी मोहन सिंह रावत, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून; तथा अमर बहादुर थापा (40), निवासी भाववाला, देहरादून के रूप में हुई है।
SDRF की त्वरित कार्रवाई से तीनों घायलों को समय रहते खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका।








































Users Today : 771
Users Yesterday : 1007






