न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “मेले की हाथापाई का बदला गोली से लेने निकला साहिब, पुलिस ने तमंचे समेत पकड़कर भेजा हवालात!” BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम

BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में खनन सत्र 2026-27 के लिए खनन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 30 सितंबर को आदेश जारी करते हुए 01 अक्टूबर 2026 से जनपद में समस्त खनन संक्रियाएं प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार आगामी खनन सत्र के दौरान शासन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए खनन कार्यों को निर्धारित समय से शुरू कराया जाए और प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

डीएम ने स्पष्ट किया कि खनन गतिविधियों के संचालन के दौरान नियमों और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खनन प्रक्रिया में माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर पारित आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को खनन गतिविधियों पर नियमानुसार निगरानी रखने और शासन एवं न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि खनन सत्र शुरू होने के साथ ही प्रशासन की निगरानी व्यवस्था भी सक्रिय रहेगी, ताकि खनन कार्य निर्धारित नियमों और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संचालित हो सकें।

ALSO READ  "खानपुर बीडीसी बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे का सख़्त फरमान – गांवों की हर समस्या होगी समयबद्ध हल, अफसरों को मिला अल्टीमेटम!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 5 5 0
Users Today : 540
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 5 5 0
Users Today : 540
Users Yesterday : 861