न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: छठ पर्व पर स्वामी रामदेव की देशवासियों से बड़ी अपील, बोले– अपनी जड़ों की ओर लौटें, योग-आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को बनाएं जीवन का आधार! BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Home » निरीक्षण » BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। नगर निगम रुड़की में सम्मिलित नए क्षेत्रों खंजरपुर, मलकपुर एवं शेरपुर में स्थित नगर निगम की भूमि एवं संपत्तियों का आज नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित क्षेत्रों में नगर निगम की भूमि एवं संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया तथा भूमि का क्षेत्रफल निर्धारित करते हुए फाइल तैयार की गई। निरीक्षण के दौरान कुछ संपत्तियों पर अवैध कब्जा पाए जाने पर नगर निगम की ओर से आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि जिन संपत्तियों पर अवैध कब्जा पाया गया है, उन्हें नगर निगम द्वारा अपने कब्जे में लिया जाएगा तथा उनकी सुरक्षा के लिए तारबाड़ एवं चारदीवारी का कार्य कराया जाएगा।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक पंकज राजपूत एवं क्षेत्रीय लेखपाल संजय कुमार उपस्थित रहे। नगर निगम द्वारा इसी क्रम में अन्य क्षेत्रों में स्थित निगम की भूमि एवं संपत्तियों का भी राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण एवं सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के उपरांत संबंधित संपत्तियों को नगर निगम रुड़की की संपत्ति पंजिका में विधिवत दर्ज किया जाएगा।

ALSO READ  भारी बारिश से सिकरोढ़ा-बहबलपुर मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त, जनजीवन प्रभावित — विधायक ममता राकेश ने किया स्थलीय निरीक्षण, जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने का दिया आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 9 8 4
Users Today : 109
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 9 8 4
Users Today : 109
Users Yesterday : 902