(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। एमबीबीएस दाखिले में फर्जी प्रमाण पत्र के इस्तेमाल के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने सत्यापन के बाद 15 छात्रों के एमबीबीएस दाखिले रद्द कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से संबंधित छात्रों की सूची भी जारी की गई है।
बताया गया है कि इन अभ्यर्थियों ने अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए फ्रीडम फाइटर, अनाथ, ओबीसी, एससी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कथित फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए थे। जिला स्तर पर दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद विश्वविद्यालय ने दाखिले निरस्त करने की कार्रवाई की।
मामले की पुलिस जांच भी जारी है। पुलिस के अनुसार फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कराने और उनका इस्तेमाल करने के मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य संदिग्धों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की भी जांच कर रही है।








































Users Today : 93
Users Yesterday : 1434






