न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश
Home » राहत » BIG BREAKING:: स्टेशन के बाहर नहीं लगेगा वाहनों का जाम, ऑटो-विक्रम-ई-रिक्शा पर प्रशासन का ‘ब्रेक’; होल्डिंग एरिया से चलेगी नई ट्रैफिक व्यवस्था

BIG BREAKING:: स्टेशन के बाहर नहीं लगेगा वाहनों का जाम, ऑटो-विक्रम-ई-रिक्शा पर प्रशासन का ‘ब्रेक’; होल्डिंग एरिया से चलेगी नई ट्रैफिक व्यवस्था

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में हरिद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने तथा ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में नगर मजिस्ट्रेट हरगिरि, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा, क्षेत्राधिकारी (नगर) शिशुपाल सिंह नेगी तथा यातायात निरीक्षक संदीप नेगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए यातायात संचालन, ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा के ठहराव, यात्रियों की पिक-अप एवं ड्रॉप व्यवस्था तथा भीड़भाड़ के समय उत्पन्न होने वाली समस्याओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश मार्ग पर अनावश्यक रूप से वाहनों के खड़े रहने से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए होल्डिंग एरिया विकसित किए जाने की योजना पर विशेष चर्चा की गई। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत आवश्यकता के अनुरूप सीमित संख्या में ही ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा को स्टेशन के पिक-अप क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि शेष वाहनों को निर्धारित होल्डिंग एरिया में व्यवस्थित रूप से खड़ा किया जाएगा। इससे स्टेशन के सामने वाहनों की अनावश्यक भीड़ कम होगी और यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

स्थलीय निरीक्षण के उपरांत निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित व्यवस्था को व्यावहारिक और प्रभावी बनाने के लिए 29 सितंबर को ऑटो-विक्रम यूनियन तथा ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में यूनियनों के सुझाव प्राप्त कर होल्डिंग एरिया, पिक-अप/ड्रॉप व्यवस्था और वाहनों के सुव्यवस्थित संचालन संबंधी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

ALSO READ  बड़ी राहत गढ़वाल–कुमाऊंवासियों को | CM धामी ने बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए दी 57 करोड़ की स्वीकृति, अब जल्द शुरू होगा निर्माण ????

जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग आपसी समन्वय के साथ ऐसी व्यवस्था विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिससे हरिद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो, यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले तथा ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा का संचालन भी व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 1 0
Users Today : 77
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 1 0
Users Today : 77
Users Yesterday : 414