न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासदों को दिलाई शपथ, शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार बढ़ाने का लिया संकल्प BIG BREAKING:: रुड़की में गूंजा सनातन संस्कृति का शंखनाद, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में सजा अखिल भारतीय सनातन महाकुंभ BIG BREAKING:: ‘मन की बात’ में उत्तराखंड के माणा-बगोरी की गूंज, CM धामी बोले—राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की मिसाल बने सीमांत गांव BIG BREAKING:: हरिद्वार में बारिश का कहर! गंगा ने पार किया चेतावनी निशान, 293 मीटर पर पहुंचा जलस्तर—प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: 2047 के विजन पर हरिद्वार में मंथन, विकास की रफ्तार बढ़ाने को विभागों को मिला रोडमैप BIG BREAKING:: धामी आज दिल्ली में, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात; राज्यसभा सीट पर भी होगी चर्चा
Home » अलर्ट » BIG BREAKING:: हरिद्वार में बारिश का कहर! गंगा ने पार किया चेतावनी निशान, 293 मीटर पर पहुंचा जलस्तर—प्रशासन अलर्ट

BIG BREAKING:: हरिद्वार में बारिश का कहर! गंगा ने पार किया चेतावनी निशान, 293 मीटर पर पहुंचा जलस्तर—प्रशासन अलर्ट

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ हरिद्वार में भी पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने हरिद्वार जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं जनजीवन भी प्रभावित नजर आ रहा है। सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने के साथ लोग बारिश से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं।

उधर, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। रविवार दोपहर तक हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान को पार कर गया। ऊपरी बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हरिद्वार में गंगा करीब 293 मीटर के स्तर पर बह रही है।

ALSO READ  "बिग अलर्ट: उत्तराखंड में फिर लौटा कोरोना! नैनीताल में मिला नया केस, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप"

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के जेई हरीश कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश जारी रहने के कारण ऊपरी बैराज से पानी छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 1 0 6
Users Today : 923
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 1 0 6
Users Today : 923
Users Yesterday : 1573