न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ‘मन की बात’ में उत्तराखंड के माणा-बगोरी की गूंज, CM धामी बोले—राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की मिसाल बने सीमांत गांव BIG BREAKING:: हरिद्वार में बारिश का कहर! गंगा ने पार किया चेतावनी निशान, 293 मीटर पर पहुंचा जलस्तर—प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: 2047 के विजन पर हरिद्वार में मंथन, विकास की रफ्तार बढ़ाने को विभागों को मिला रोडमैप BIG BREAKING:: धामी आज दिल्ली में, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात; राज्यसभा सीट पर भी होगी चर्चा BIG BREAKING:: ग्राम प्रधान नीरज चौहान के चाचा अशोक चौहान का निधन, दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार BIG BREAKING:: हिमालयी विकास को विज्ञान की नई उड़ान! CM धामी ने जारी की ‘विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026’, GEP से खुलेगा प्राकृतिक संपदा की असली कीमत का रास्ता
Home » बैठक » BIG BREAKING:: 2047 के विजन पर हरिद्वार में मंथन, विकास की रफ्तार बढ़ाने को विभागों को मिला रोडमैप

BIG BREAKING:: 2047 के विजन पर हरिद्वार में मंथन, विकास की रफ्तार बढ़ाने को विभागों को मिला रोडमैप

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की मासिक प्रगति रिपोर्ट में जिन मदों में बी , सी , डी श्रेणी प्राप्त की गई, उन मदों की विभाग बार समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा मुख्यतः जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरएलएम, पीएमजीएस वाई तथा जल जीवन मिशन से संबंधित विभागों को आगामी माह में प्रगति/श्रेणी सुधारने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात विकसित भारत विकसित उत्तराखंड विजन 2047 के संबंध में कार्य योजना तैयार करने हेतु बैठक में बिंदुवार चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि माह अक्टूबर 2026 के द्वितीय या तृतीय सप्ताह में एक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है, जिसमें 2047 तक विकसित भारत विकसित उत्तराखंड बनाने हेतु जनपद स्तरीय कार्य योजना तैयार करने के लिए विस्तृत गहन चर्चा परिचर्चा की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा प्रत्येक विभाग को SWOT के आधार पर बिंदुवार कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए , साथ ही संबंधित विभागों को लघुकालिक मध्यकालिक व दीर्घकालिक कार्य योजना तैयार करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर एडीजी का बड़ा मंथन, बोले—हर स्नान पर्व अहम, प्लान पहले से हो एकदम क्लियर!

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी , महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अपर सांख्यिकी अधिकारी,उपवन संरक्षक, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम व जल संस्थान, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की, मुख्य कृषि अधिकारी, परियोजना अधिकारी उरेडा व स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधिकारी आदि जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 0 6 4
Users Today : 881
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 0 6 4
Users Today : 881
Users Yesterday : 1573