(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। ग्राम प्रधान नीरज चौहान के चाचा एवं क्षेत्र में राणा जी के नाम से पहचान रखने वाले श्री अशोक चौहान का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय अशोक चौहान का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे बहादराबाद स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और शुभचिंतकों के शामिल होने की संभावना है।
परिजनों ने सभी रिश्तेदारों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों से अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है। उनके निधन से बहादराबाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।








































Users Today : 626
Users Yesterday : 1573






