न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्य सचिव का सख्त अल्टीमेटम: 15 अक्टूबर तक सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, विकास योजनाओं की सुस्ती पर अफसरों को फटकार BIG BREAKING:: हिंदी के सम्मान में बीएचईएल हरिद्वार का डंका! लगातार तीसरी बार प्रथम, मिला ‘अति विशिष्ट पुरस्कार’ BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन समेत 12 मांगों पर गरजे मिनिस्ट्रियल कर्मचारी, कलेक्ट्रेट में धरना देकर सरकार को भेजा ज्ञापन BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में गूंजा खिलाड़ियों का जोश, आदेश चौहान ने बढ़ाया हौसला—हॉकी में हरिद्वार का दमदार प्रदर्शन BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों में मंडलायुक्त का एक्शन मोड! भूपतवाला से बैरागी कैंप तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! हैप्पी हत्याकांड के बाद जंगल में मुठभेड़, गोली लगते ही दबोचा गया सहारनपुर का बदमाश… दूसरा साथी फरार!
Home » प्रदर्शन » BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में गूंजा खिलाड़ियों का जोश, आदेश चौहान ने बढ़ाया हौसला—हॉकी में हरिद्वार का दमदार प्रदर्शन

BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में गूंजा खिलाड़ियों का जोश, आदेश चौहान ने बढ़ाया हौसला—हॉकी में हरिद्वार का दमदार प्रदर्शन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत शुक्रवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में संसदीय क्षेत्र स्तरीय सांसद (लोकसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और विशिष्ट अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने खिलाड़ियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उन्हें अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और लगन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के अंडर-14 क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार ने अल्मोड़ा को 5-0, उधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 8-0, देहरादून ने नैनीताल को 3-0 तथा रुद्रप्रयाग ने चम्पावत को 9-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार ने टिहरी को 9-0, पिथौरागढ़ ने चम्पावत को 10-1, उधमसिंह नगर ने नैनीताल को 3-1 और रुद्रप्रयाग ने देहरादून को 5-1 से शिकस्त दी।सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में कुनाल ने प्रथम, विशाल थापा ने द्वितीय और लक्ष्मण ने तृतीय स्थान हासिल किया। 60 मीटर दौड़ में अभिराज प्रथम, कुनाल द्वितीय और सिद्धार्थ रुद्री तृतीय रहे। लंबी कूद में पुनीत ने पहला, सरस थापा ने दूसरा और वंश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ALSO READ  हरिद्वार विश्वविद्यालय में एबीवीपी का धरना, छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 9 0 8 2
Users Today : 472
Users Yesterday : 794
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 9 0 8 2
Users Today : 472
Users Yesterday : 794