न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्य सचिव का सख्त अल्टीमेटम: 15 अक्टूबर तक सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, विकास योजनाओं की सुस्ती पर अफसरों को फटकार BIG BREAKING:: हिंदी के सम्मान में बीएचईएल हरिद्वार का डंका! लगातार तीसरी बार प्रथम, मिला ‘अति विशिष्ट पुरस्कार’ BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन समेत 12 मांगों पर गरजे मिनिस्ट्रियल कर्मचारी, कलेक्ट्रेट में धरना देकर सरकार को भेजा ज्ञापन BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में गूंजा खिलाड़ियों का जोश, आदेश चौहान ने बढ़ाया हौसला—हॉकी में हरिद्वार का दमदार प्रदर्शन BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों में मंडलायुक्त का एक्शन मोड! भूपतवाला से बैरागी कैंप तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! हैप्पी हत्याकांड के बाद जंगल में मुठभेड़, गोली लगते ही दबोचा गया सहारनपुर का बदमाश… दूसरा साथी फरार!
Home » निर्देश » BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों में मंडलायुक्त का एक्शन मोड! भूपतवाला से बैरागी कैंप तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों में मंडलायुक्त का एक्शन मोड! भूपतवाला से बैरागी कैंप तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए मंडलायुक्त श्री आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माण एवं अवस्थापना कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भूपतवाला, वेद निकेतन घाट, खड़खड़ी पुल और बैरागी कैंप क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

भूपतवाला में मंडलायुक्त ने पावन धाम पंपिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन कार्य का निरीक्षण किया। जल संस्थान के अभियंताओं ने बताया कि 1.52 करोड़ रुपये की लागत से योजना के पुनर्गठन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। योजना में बोरिंग, पंप हाउस की स्थापना और पाइपलाइन बिछाने सहित विभिन्न कार्य किए गए हैं। मंडलायुक्त ने योजना के संचालन एवं अनुरक्षण की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कुंभ के दौरान निर्बाध एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने इसके बाद वेद निकेतन घाट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यों को समय से पूरा करने को कहा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 1.09 करोड़ रुपये की लागत से वेद निकेतन घाट का निर्माण कराया जा रहा है। घाट की लंबाई 72 मीटर होगी।

खड़खड़ी पुल के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने पुल से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने श्री अटल बिहारी वाजपेयी अतिथि गृह में चल रहे अनुरक्षण एवं पुनरुद्धार कार्यों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

ALSO READ  हरिद्वार में एआरटीओ निखिल शर्मा का बड़ा ऐलान – कोई भी अपंजीकृत वाहन शो-रूम से बाहर निकला तो डीलरशिप पर गिरेगी गाज, 7 दिन में पंजीकरण अनिवार्य

बैरागी कैंप में मंडलायुक्त ने मेला शिविरों एवं अखाड़ों के लिए प्रस्तावित भूमि की ड्रेसिंग एवं लेवलिंग कार्य का जायजा लिया। उन्होंने भूमि को शिविर स्थापना के लिए निर्धारित समय में तैयार करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि शिविरों के लिए भूमि आवंटन से पहले संबंधित क्षेत्रों में सड़क, विद्युत, पेयजल तथा अन्य आवश्यक अस्थायी व्यवस्थाओं से जुड़े कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि शिविरों की स्थापना के समय किसी प्रकार की बाधा न आए।

उन्होंने बैरागी कैंप के साथ सती कैंप, दक्षद्वीप एवं गौरीशंकर क्षेत्र में सेक्टर प्लान और अस्थायी कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को क्षेत्रवार कार्यों की नियमित समीक्षा और निगरानी करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 9 0 4 7
Users Today : 437
Users Yesterday : 794
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 9 0 4 7
Users Today : 437
Users Yesterday : 794