न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दुल्हन बनी, शादी रचाई… फिर पति को नशा खिलाकर बोली ‘चलो मायके!’ घर से नकदी-सामान लेकर फरार, पुलिस ने 5 को पकड़ा! BIG BREAKING:: डॉ. सुरजीत सिंह गांधी का मदरसों में ‘सरप्राइज चेक’! बोले—मान्यता है तो पढ़ाई चलेगी, नहीं तो एक हफ्ते में कागज पूरे करो, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहो! BIG BREAKING:: 32 जांबाजों का सम्मान, खाकी का बढ़ा मान! अगस्त के ‘मैन ऑफ द मंथ’ बने पुलिस के 32 सितारे BIG BREAKING:: रोशनाबाद में विकास को रफ्तार, नई सड़कों का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान ने किया निर्माण कार्य का पूजन, लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा BIG BREAKING:: पतंजलि विश्वविद्यालय में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश, एनएसएस स्थापना दिवस पर युवाओं ने लिया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प BIG BREAKING:: धान खरीद पर बड़ा ऐलान: किसानों को 2441 से 2461 रुपये प्रति कुंतल MSP, 1 अक्टूबर से शुरू होगी खरीद
Home » शुभारंभ » BIG BREAKING:: रोशनाबाद में विकास को रफ्तार, नई सड़कों का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान ने किया निर्माण कार्य का पूजन, लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा

BIG BREAKING:: रोशनाबाद में विकास को रफ्तार, नई सड़कों का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान ने किया निर्माण कार्य का पूजन, लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा रोशनाबाद में प्रस्तावित विभिन्न आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का आज विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया गया। इन सड़कों का निर्माण लॉकिंग टाइल्स के माध्यम से किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार जनहित में लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। रोशनाबाद में आंतरिक सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र की सड़क व्यवस्था में सुधार होगा।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधि के रूप में उनका संकल्प है।

निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय नागरिकों ने विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र में विकास कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता जताई।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बिन्दरपाल, पूर्व मंडल महामंत्री चमन चौहान, बाबूराम पाल, सुनील पाल, मुकेश पाल, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य अभय पाल, ग्राम विकास समिति रोशनाबाद के राहुल पाल, अक्षय पाल, दीपक पाल, अभिषेक पाल, सन्नी पाल, अमित कुमार, संजीव चौधरी, धीरज कुमार, पुनीत पाल, महेंद्र पाल, राहुल पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 7 9 0 4
Users Today : 88
Users Yesterday : 664
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 7 9 0 4
Users Today : 88
Users Yesterday : 664