न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दुल्हन बनी, शादी रचाई… फिर पति को नशा खिलाकर बोली ‘चलो मायके!’ घर से नकदी-सामान लेकर फरार, पुलिस ने 5 को पकड़ा! BIG BREAKING:: डॉ. सुरजीत सिंह गांधी का मदरसों में ‘सरप्राइज चेक’! बोले—मान्यता है तो पढ़ाई चलेगी, नहीं तो एक हफ्ते में कागज पूरे करो, वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहो! BIG BREAKING:: 32 जांबाजों का सम्मान, खाकी का बढ़ा मान! अगस्त के ‘मैन ऑफ द मंथ’ बने पुलिस के 32 सितारे BIG BREAKING:: रोशनाबाद में विकास को रफ्तार, नई सड़कों का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान ने किया निर्माण कार्य का पूजन, लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा BIG BREAKING:: पतंजलि विश्वविद्यालय में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश, एनएसएस स्थापना दिवस पर युवाओं ने लिया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प BIG BREAKING:: धान खरीद पर बड़ा ऐलान: किसानों को 2441 से 2461 रुपये प्रति कुंतल MSP, 1 अक्टूबर से शुरू होगी खरीद
Home » आगाज़ » BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में छाईं मुस्कान-अर्पना यादव, एथलेटिक्स में मारी बाजी; विधायक चैंपियनशिप का हुआ धमाकेदार आगाज!

BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में छाईं मुस्कान-अर्पना यादव, एथलेटिक्स में मारी बाजी; विधायक चैंपियनशिप का हुआ धमाकेदार आगाज!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बहादराबाद ने अवगत कराया है कि खेल महाकुंभ-2026 के तहत विधानसभा हरिद्वार की विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, वालीबॉल और पिट्ठू सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

100 मीटर बालिका वर्ग में मुस्कान ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय और मान्यता ने तृतीय स्थान हासिल किया। 3000 मीटर बालिका दौड़ में अर्पना यादव प्रथम, मुस्कान द्वितीय और संजीवनी तृतीय रहीं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की अतिथियों ने सराहना की।

वालीबॉल बालक वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर ने प्रथम, श्री गुरु राम राय ने द्वितीय और आरआर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 द्वितीय और धूम सिंह मेमोरियल स्कूल तृतीय रहा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार सहित खेल प्रशिक्षक, शिक्षक और पीआरडी स्टाफ मौजूद रहा।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: 15 होटल-ढाबों पर छापा, 6 को नोटिस, खुले पनीर पर चला बुलडोजर, मसालों के नमूने जांच को भेजे गए"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 7 9 0 4
Users Today : 88
Users Yesterday : 664
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 7 9 0 4
Users Today : 88
Users Yesterday : 664