(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। देशभर में चर्चित निठारी कांड के आरोपित रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोली पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार में चाय बेचने का काम कर रहा था। शुक्रवार को उसका शव चाय की दुकान के अंदर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के अल्मोड़ा निवासी परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।








































Users Today : 498
Users Yesterday : 610






