(शहजाद अली हरिद्वार)ज्वालापुर। ज्वालापुर विधानसभा के पूर्वी मंडल में आयोजित मंडल संगठनात्मक बैठक को ज्वालापुर विधानसभा की प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने मंडल पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगीत के साथ हुआ। मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जयपाल सिंह चौहान एवं सुनील सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी अनुशासन का पालन करने तथा धरातल पर बूथ सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मा. राजकुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री शिवम चौहान एवं विपिन घावरी ने किया।
बैठक में जिला संयोजक हरिद्वार एवं प्रदेश सदस्य किसान मोर्चा उत्तराखंड हितेश चौहान, पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश, जिला मंत्री भूप सिंह, रेशु चौहान, जिला सह संयोजक दीपांशु शर्मा एवं अमन चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सतीश, विशाल राठोड, सभासद श्रीमती गरिमा सिंह, विजय पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बरखा रानी, अनुसूचित जिला अध्यक्ष तेलूराम, अनुसूचित आयोग सदस्य मनोज गौतम, भाजपा नेता मा. हरीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजबीर कलानिया, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक सुशांत चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल उपाध्यक्ष अनुज चौहान, अभिनन्दन चौहान, राजेश शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, मंडल मोर्चा अध्यक्ष धनवीर कश्यप, अतुल शर्मा, नाथीराम, मंजू रानी, मुसर्रत अली, मंडल मंत्री अजय शर्मा, मंडल पदाधिकारी विकास चौहान, आशु चौहान, अंकित चौहान, राजबीर कुमार, विवेक कुमार, मोहित कुशाल, आशु कुमार, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, अमित सैनी, सुखबीर प्रधान, सावेज अली, शाहरुख हुसैन, शेर खान, मानसी भार्गव, महेंद्र सैनी, पारस गुप्ता, जिला पदाधिकारी साजिद अली, अब्दुल सामी, कमल शर्मा, नसीम सलमानी, रंजीता चौहान सहित बूथ अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।








































Users Today : 281
Users Yesterday : 886






