न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: फूलों की वर्षा, नारों की गूंज और जनता का उमड़ा स्नेह! गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए रवाना CM धामी का गौचर से कर्णप्रयाग तक भव्य स्वागत BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना BIG BREAKING:: SSP नवनीत सिंह ने चिड़ियापुर सीमांत चौकी का किया लोकार्पण, यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा होगी मजबूत BIG BREAKING:: रुद्रप्रयाग को धामी की बड़ी सौगात: 156 करोड़ का पुल-सुरंग मार्ग तैयार, चारधाम यात्रा होगी आसान; संगम लाइब्रेरी को CM ने दीं 150 पुस्तकें BIG BREAKING:: हल्द्वानी में सीएम धामी का जनता दरबार, जनसमस्याओं पर सख्त रुख—अधिकारियों को दो टूक, प्राथमिकता से करें त्वरित समाधान! BIG BREAKING:: हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी सख्ती, 35 चालान और 3 बसें सीज—यात्री सुरक्षा पर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन
Home » श्रद्धांजलि » BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि”

BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य, समाज सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया गया।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत प्रखर चिंतक, दूरदर्शी एवं कुशल राजनेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा स्वतंत्रता के पश्चात एक आदर्श जनप्रतिनिधि एवं राजनेता के रूप में समाज और राष्ट्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके विचार, आदर्श और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यकता है कि प्रत्येक नागरिक पं. पंत के आदर्शों एवं पदचिह्नों से प्रेरणा लेते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना ही पं. गोविंद बल्लभ पंत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसेवा के दृष्टिगत जिलाधिकारी कार्यालय एक महत्वपूर्ण संस्थान है। शासन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को शासन तक पहुंचाने में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों से जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और आजादी के महत्व से युवा पीढ़ी को अवगत कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशा) स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम रविन्द्र ज्वांठा सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "उत्तराखंड ने खोया अपना युगपुरुष, सुशासन और राष्ट्रसेवा की अमिट पहचान थे खंडूरी जी — त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 8 0
Users Today : 7
Users Yesterday : 497
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 7 6 8 0
Users Today : 7
Users Yesterday : 497