न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र
Home » दौरा » केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया आदि कैलाश ओम पर्वत क्षेत्र का दौरा, जवानों से की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया आदि कैलाश ओम पर्वत क्षेत्र का दौरा, जवानों से की मुलाकात

(शहजाद अली हरिद्वार)गुंजी/पिथौरागढ़: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा ने रविवार को आदि कैलाश ओम पर्वत क्षेत्र का दौरा किया।

गुंजी हेलीपैड पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें रंग संस्कृति की पगड़ी पहनाई।श्री नड्डा इसके बाद आर्मी गेस्ट हाउस पहुंचे और सेना, आईटीबीपी व एसएसबी के जवानों से मुलाकात की।

उन्होंने सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जवानों की वीरता व कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही देशवासी सुरक्षित हैं।

इसके बाद उन्होंने नाबी गांव के लोगों को भी संबोधित किया। जिलाधिकारी श्री विनोद गोस्वामी ने वाइब्रेंट विलेज योजना, स्वदेश दर्शन 2.0, पीएमजीएसवाई और पर्यटन से संबंधित योजनाओं की जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी। क्षेत्र में पर्यटन विकास और स्थानीय उत्पादों के माध्यम से रोजगार को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला गया।

श्री नड्डा ने पवित्र आदि कैलाश क्षेत्र में भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। उन्होंने क्षेत्र की आध्यात्मिक महत्ता और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए इसे अद्वितीय बताया।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए जवानों को बधाई दी

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अजय टम्टा, राज्य मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा समेत प्रशासन व सेना के अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  आपदा प्रभावित बागेश्वर का दौरा: केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय टीम ने जानी जनता की पीड़ा, राहत–पुनर्वास कार्यों की समीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 1 4 4
Users Today : 600
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 1 4 4
Users Today : 600
Users Yesterday : 1097