न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार में जिला योजना समिति चुनाव की तैयारी तेज, 8 सितंबर से मतदाता सूची की प्रक्रिया शुरू—15 को जारी होगी अंतिम सूची BIG BREAKING: लक्सर में गौकशी पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार—औजारों संग गौवंशीय अवशेष बरामद BIG BREAKING: देहरादून में ज्वैलरी एग्जीबिशन में CM धामी का खास अंदाज, बोले—उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान BIG BREAKING: लक्सर में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह, 500 से अधिक गुरुजनों को किया गया सम्मानित; त्रिवेंद्र रावत ने कहा—शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव BIG BREAKING: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में CM धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज समारोह BIG BREAKING: लक्सर में एक्शन मोड में आपदा प्रबंधन! विनय रुहेला ने दिए सख्त निर्देश, ₹3.72 करोड़ से बनेगी महाराजपुर–गंगदासपुर सड़क
Home » सम्मानित » BIG BREAKING: लक्सर में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह, 500 से अधिक गुरुजनों को किया गया सम्मानित; त्रिवेंद्र रावत ने कहा—शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव

BIG BREAKING: लक्सर में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह, 500 से अधिक गुरुजनों को किया गया सम्मानित; त्रिवेंद्र रावत ने कहा—शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा नेता सचिन अग्रवाल की ओर से लक्सर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्र के 500 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ ही उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसकी शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

ALSO READ  "हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को मिला ‘समाज सेवा एवं मानवता सम्मान’, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मानित"

भाजपा नेता सचिन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज के मार्गदर्शक हैं। उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। शिक्षक सम्मान समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहे गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है।उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर देश और समाज के विकास में योगदान देते हैं। कार्यक्रम में श्यामलाल धीमान, दिनेश चैहान, नाथूराम शर्मा, कुशलपाल सिंह सैैनी, मेहराज अहमद, आलोक चैधरी, अनिल कुमार, सुशील चैधरी, संजय कुमार, प्रीती कपूर, सतपाल कौर, पूजा रस्तोगी, सहित 500 से अधिक शिक्षक और शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जसवीर बसेड़ा, गोपाल अग्रवाल, अतुल गुप्ता, अनुज गुप्ता, मोहित कौशिक, राहुल अग्रवाल, विवेक सैनी, गौरव कुमार, ललिता अग्रवाल सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 7 2 6
Users Today : 340
Users Yesterday : 842
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 7 2 6
Users Today : 340
Users Yesterday : 842