न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र BIG BREAKING: देहरादून में EVM-VVPAT की सुरक्षा पर डीएम आशीष चौहान की पैनी नजर, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Home » हलचल » BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!

BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन!

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। उत्तराखंड की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज होती नजर आ रही है। रुड़की के पूर्व मेयर और वरिष्ठ नेता यशपाल राणा के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, यशपाल राणा 7 सितंबर को देहरादून में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। इस दौरान यशपाल राणा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, रुड़की से देहरादून तक समर्थकों के बड़े काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी की जा रही है। इसे आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यशपाल राणा की रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक सक्रियता रही है। ऐसे में उनके कांग्रेस में आने से हरिद्वार जिले की सियासत में नए राजनीतिक समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक मजबूती मिलने के साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों को भी धार मिल सकती है।

हालांकि, यशपाल राणा या कांग्रेस संगठन की ओर से अभी तक उनके पार्टी में शामिल होने को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब सभी की नजरें 7 सितंबर पर टिकी हैं कि देहरादून में यह सियासी तस्वीर किस रूप में सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 0 2 3
Users Today : 479
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 0 2 3
Users Today : 479
Users Yesterday : 1097