न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा BIG BREAKING:भारी बारिश का अलर्ट! देहरादून में कल कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया बड़ा आदेश BIG BREAKING:मुफ्ती शमून कासमी का बड़ा बयान: “भाजपा ने मुसलमानों को वोट बैंक नहीं, देश की मुख्यधारा से जोड़ा” BIG BREAKING:हरिद्वार में गूंजा संत रविदास का समरसता संदेश, 650वीं जयंती पर घर-घर पहुंचेगी जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी BIG BREAKING:ग्लेशियर झीलों से लेकर नदियों तक ‘हाई अलर्ट’ पर धामी सरकार, मदन कौशिक ने दिए 24×7 निगरानी और त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश
Home » संदेश » BIG BREAKING:हरिद्वार में गूंजा संत रविदास का समरसता संदेश, 650वीं जयंती पर घर-घर पहुंचेगी जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी

BIG BREAKING:हरिद्वार में गूंजा संत रविदास का समरसता संदेश, 650वीं जयंती पर घर-घर पहुंचेगी जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा बहादराबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बलबीर घुनियाल उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान , राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह मोगा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की।

ALSO READ  "हरिद्वार पीएसी में गूंजा सकारात्मकता का संदेश: मोटिवेशनल स्पीकर अर्चना साह अग्रवाल ने बताया तनावमुक्त और सफल जीवन का मंत्र, सेनानायक डॉ. हरीश वर्मा ने किया सम्मानित"

प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने कहा कि संत रविदास ने समरसता और समानता का संदेश दिया। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने संत परंपरा को आगे बढ़ते हुए सनातन संस्कृति के सम्मान के लिए समाज में समरसता और भाईचारे के लिए शिक्षाएं दी हैं ।आज उनकी शिक्षाओं को उनकी जन्मभूमि से आयी इस पवित्र मिट्टी को गांव गांव घर-घर तक पहुंचाकर उनकी शिक्षाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सब की है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकारों के द्वारा भी गरीब और वंचित लोगों के विकास के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें विकास की धारा से जोड़ा जा रहा है।

ALSO READ  "मनोज धनगर ने बच्चों संग मनाया 79 वां स्वतंत्रता दिवस, शिवालिक नगर की U.S. Bright Future Academy में मचा उत्साह का माहौल!"

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि समरसता ही भाजपा का संकल्प है। भाजपा परम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों पर चलकर समाज में समानता और समरसता स्थापित करना चाहती है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और हमारी सरकार की नीतियां अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास का संकल्प लेकर कार्य कर रही है और 650 वर्ष वर्ष पूर्ण संत रविदास जी ने भी समाज में समरसता और भाईचारे का जो संदेश दिया आज उसे घर-घर तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है उन्होंने कलश यात्रा में अधिक से अधिक लोगों के जोड़ने का आह्वान किया।

ALSO READ  "हरिद्वार के स्कूलों में खाद्य सुरक्षा का संदेश, मोबाइल फूड लैब से 78 नमूनों की जांच, जागरूकता अभियान में छात्रों को मिला स्वास्थ्य का पाठ"

राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान जी ने कहा कि प्रदेश सरकार संतों के आदर्शों पर कार्य कर रही है। और रविदास जी ने समाज में समरसता का संदेश देकर बड़े छोटे के भेदभाव को समाप्त करने और सनातन धर्म को आगे बढ़ने का काम किया है।प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रविन्द्र बाल्मीकि ने कहा कि यह कलश वितरण समरसता का प्रतीक है। हर बस्ती तक संत रविदास जी के विचारों को पहुंचाना है।

प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा विनोद लक्खा ने कहा कि संत रविदास जी की जन्म भूमि से आई मिट्टी को गांव और शहर में कलश यात्रा के माध्यम से ले जाकर उनके विचारों और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। यह एक अच्छी पहल है इससे समाज में समरसता और समानता आएगी और जात-पात का भेदभाव दूर होगा उन्होंने कलश यात्रा में अधिक से अधिक लोगों के जुड़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर भूप सिंह, सुबोध राकेश, मनोज गौतम, सतीश कुमार, ब्रज रानी, देवेन्द्र प्रधान, तेलूराम प्रधान, धर्मेन्द्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष रविदास पीठ, मण्डल अध्यक्ष प्रताप प्रधान, अश्वनी काम्बोज, रीता सैनी, मण्डल महामंत्री शिवम चौहान, राजवीर कलानिया, हिमांशु, अनुज चौहान, प्रमोद शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नाथी राम, विपिन शर्मा, राजेन्द्र कटारिया, लव शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान,विनीत जोली, प्रमोद कुमार, सतीश, संजय, विपुल सहित हरिद्वार की जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 1 2 7
Users Today : 1051
Users Yesterday : 1232
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 1 2 7
Users Today : 1051
Users Yesterday : 1232