न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे विदेश में नौकरी के रास्ते! हर जिले में विदेशी भाषा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी, नर्सिंग छात्रों को भी मिलेगा फायदा BIG BREAKING:: लक्सर में मिलावटखोरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, पनीर फैक्ट्री पर आधी रात छापा; 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट, इकाई सील! BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं?
Home » संदेश » BIG BREAKING:लोहियाहेड में आम लोगों के बीच पहुंचे CM धामी, रवि की टिक्की खाकर बोले—‘वोकल फॉर लोकल’ से मजबूत होगी स्थानीय अर्थव्यवस्था!

BIG BREAKING:लोहियाहेड में आम लोगों के बीच पहुंचे CM धामी, रवि की टिक्की खाकर बोले—‘वोकल फॉर लोकल’ से मजबूत होगी स्थानीय अर्थव्यवस्था!

(शहजाद अली हरिद्वार)लोहियाहेड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड में ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को बढ़ावा देते हुए स्थानीय व्यवसाय और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पैदल चलते हुए आम लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय रूप से लोकप्रिय रवि के स्टॉल पर रुककर टिक्की का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने रवि से बातचीत कर उनके व्यवसाय और स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका अर्जित करने के प्रयासों की जानकारी ली तथा उनके प्रयासों की सराहना की।मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज अंदाज में पैदल चलते देखकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से आत्मीय संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता देने से स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों, युवाओं और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिलता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के संकल्प को भी गति मिलती है।मुख्यमंत्री के इस सहज और आत्मीय अंदाज की स्थानीय लोगों ने सराहना की। उनका स्थानीय स्टॉल पर रुककर टिक्की का स्वाद लेना क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री का यह कदम छोटे व्यवसायों और स्थानीय उद्यमियों के सम्मान के साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को व्यवहार में उतारने की प्रेरक पहल माना जा रहा है।

ALSO READ  "हेलमेट है जीवन का सुरक्षा कवच! हरिद्वार में सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली, एसपी जितेंद्र मेहरा ने दिखाई हरी झंडी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 2 3
Users Today : 344
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 8 2 3
Users Today : 344
Users Yesterday : 522