न्यूज़ फ्लैश
“BIG BREAKING:जल संरक्षण की बड़ी पहल! DM मयूर दीक्षित संग राजीव शर्मा ने शुरू कराया वाटर हार्वेस्टिंग, बोले—‘जल है तो कल है’’ “BIG BREAKING:वार-पलटवार भूले स्वामी रामदेव, रक्षाबंधन पर कंगना को भेजी मिठाई-उपहार, बोले—“विवाद नहीं, संवाद से मिटेंगे मतभेद” “BIG BREAKING:रक्षाबंधन पर मनोज धनगर का बड़ा संदेश—प्रेम की डोर से जुड़ें, एकजुट होकर देश को आगे बढ़ाएं” “BIG BREAKING:रिश्तों की डोर ने बांधा प्रेम का अटूट बंधन, हरिद्वार पुलिस ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं” “BIG BREAKING:तकरार भी, प्यार भी और बचपन की यादें भी… रक्षाबंधन पर समाजसेवी रविराज चौहान ने दी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत मिसाल” “BIG BREAKING:PM आवास योजना में बड़ा एक्शन! हरिद्वार में 419 अपात्र लाभार्थियों के नाम होंगे सूची से बाहर”
Home » जायजा » “BIG BREAKING:विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर पहुंचे एसडीआरएफ मुख्यालय, उत्तराखंड की ‘रेस्क्यू ताकत’ देख हुए प्रभावित”

“BIG BREAKING:विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर पहुंचे एसडीआरएफ मुख्यालय, उत्तराखंड की ‘रेस्क्यू ताकत’ देख हुए प्रभावित”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 26 अगस्त 2026। विश्व बैंक समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर श्री पास्कल डोनोहो ने बुधवार को उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में विकसित आधुनिक आपदा प्रबंधन व्यवस्था, विशेषज्ञ रेस्क्यू क्षमता, प्रशिक्षण प्रणाली, तकनीकी संसाधनों और आधुनिक आधारभूत संरचना का विस्तृत जायजा लिया।भ्रमण के दौरान विश्व बैंक समूह के अधिकारियों ने एसडीआरएफ मुख्यालय में प्रथम फेज में पूर्ण किए गए निर्माण कार्यों के साथ एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, ट्रेनिंग ब्लॉक, कैनाइन यूनिट और एसडीआरएफ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आपदा की स्थिति में रेस्क्यू टीमों की त्वरित तैनाती, अभियान की निगरानी, संचार व्यवस्था तथा कमांड एंड कंट्रोल प्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की।सेनानायक एसडीआरएफ श्री अर्पण यदुवंशी ने प्रतिनिधिमंडल को उत्तराखंड की विशिष्ट भौगोलिक एवं भौगर्भिक परिस्थितियों से उत्पन्न होने वाली विभिन्न आपदाओं और उनसे निपटने के लिए एसडीआरएफ द्वारा विकसित विशेषज्ञ क्षमताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों, नदी-घाटियों, भूस्खलन प्रभावित इलाकों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी आपदा के दौरान एसडीआरएफ की टीमें त्वरित एवं समन्वित तरीके से राहत और बचाव कार्य संचालित करती हैं।प्रतिनिधिमंडल को एसडीआरएफ के प्रशिक्षण तंत्र से भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने खोज एवं बचाव, पीड़ितों का पता लगाने, प्राथमिक प्रतिक्रिया तथा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत-बचाव अभियान संचालित करने के लिए कार्मिकों को दिए जाने वाले व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की। आधुनिक उपकरणों के उपयोग और तकनीकी दक्षता के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी बनाने की कार्यप्रणाली भी प्रतिनिधिमंडल के सामने रखी गई।इस दौरान एसडीआरएफ की कैनाइन यूनिट ने भी प्रतिनिधिमंडल का ध्यान आकर्षित किया। अधिकारियों ने प्रशिक्षित श्वान दस्ते की भूमिका, खोज एवं बचाव कार्यों तथा आपदा के समय उनकी उपयोगिता के संबंध में जानकारी हासिल की। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीआरएफ की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में टीमों के समन्वय की कार्यप्रणाली को भी समझा।भ्रमण के समापन अवसर पर सेनानायक एसडीआरएफ श्री अर्पण यदुवंशी एवं श्री बी.बी. गणनायक ने श्री पास्कल डोनोहो को सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित केस स्टडी बुक भेंट की। इस पुस्तक में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सामने आई चुनौतियों, अपनाई गई रेस्क्यू रणनीतियों, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय तथा अभियान से प्राप्त महत्वपूर्ण अनुभवों एवं सीख को संकलित किया गया है।विश्व बैंक समूह के प्रतिनिधिमंडल का एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय भ्रमण उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन क्षमता और विशेषज्ञ रेस्क्यू व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर रहा। साथ ही, इस दौरे से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में ज्ञान, अनुभव और बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान की संभावनाओं को भी बल मिला।इस अवसर पर उपसेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक श्री सुशील रावत एवं श्री संजय उप्रेती, क्वार्टर मास्टर श्री आनंद रावत, इंस्पेक्टर श्री प्रमोद रावत, सूबेदार मेजर श्री जयपाल राणा सहित एसडीआरएफ के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 3 4 3 7
Users Today : 340
Users Yesterday : 466
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 3 4 3 7
Users Today : 340
Users Yesterday : 466