न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: धामी की बड़ी पहल: उत्तराखंड की 610 बसावटों को मिलेगी सड़क सुविधा, 315 सड़कों की मंजूरी पर केंद्र से चर्चा BIG BREAKING:: वेद मंदिर से फ्लाईओवर अंडरपास तक सड़क चौड़ीकरण की मांग, CM धामी से मिले विपिन चौधरी BIG BREAKING:: हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में राहत और बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, विकास योजनाओं को भी मिली मंजूरी BIG BREAKING:: बुग्गावाला पुलिस की चेकिंग में खुल गई पोल! पिस्टल और 3 कारतूस लेकर घूम रहा वसीम पहुंचा हवालात, SSP के अभियान ने बिगाड़ा खेल BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम! त्रिपुरा की 500 महिला बुनकरों की बदलेगी तकदीर, हथकरघा कारोबार को नई उड़ान देने के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता BIG BREAKING:: हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, शासन के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
Home » रेस्क्यू » Big breaking:टनकपुर बैराज के पास नदी में मिला अज्ञात शव, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

Big breaking:टनकपुर बैराज के पास नदी में मिला अज्ञात शव, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

(शहजाद अली हरिद्वार)टनकपुर। टनकपुर बैराज के निकट नदी में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर SDRF की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बरामद कर लिया। घटना सोमवार, 25 अगस्त 2026 की है।

थाना टनकपुर से सूचना प्राप्त हुई कि टनकपुर बैराज के पास नदी में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट टनकपुर की टीम SI दीपक चंद्र जोशी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने नदी में सर्च एवं रिकवरी अभियान शुरू किया। नदी की परिस्थितियों के बीच टीम ने तत्परता दिखाते हुए अज्ञात शव को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया।

शव बरामद होने के बाद SDRF टीम ने उसे आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए कोतवाली टनकपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने तथा घटना के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

SDRF की त्वरित कार्रवाई से नदी में चलाया गया रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

ALSO READ  BIG BREAKING:: उत्तरकाशी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी बेस और ऑडिन कोल से 40 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 7 8 4
Users Today : 889
Users Yesterday : 1012
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 7 7 8 4
Users Today : 889
Users Yesterday : 1012