न्यूज़ फ्लैश
Big barking:रुड़की में खूनी खेल से सनसनी! भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल Big barking:सिडकुल में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! 51 नशेड़ी दबोचे, खुलेआम जाम छलकाने वालों पर पुलिस का शिकंजा Big breaking:टनकपुर बैराज के पास नदी में मिला अज्ञात शव, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन Big breaking:भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 तक वेंडिंग जोन का लकी ड्रा, मेयर किरण जैसल ने चुने पात्र लाभार्थी Breaking news”उमराह से लौटे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नैयर काजमी का जोरदार स्वागत, बोले—देश की तरक्की और अमन-शांति के लिए मांगी दुआ Big barking:हरिद्वार में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई! गंदगी में बन रही मिठाइयों का खुलासा, 12 सैंपल जांच को भेजे—वाजिद स्वीट्स का लाइसेंस सस्पेंड
Home » लकी ड्रा » Big breaking:भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 तक वेंडिंग जोन का लकी ड्रा, मेयर किरण जैसल ने चुने पात्र लाभार्थी

Big breaking:भगत सिंह चौक से सेक्टर-2 तक वेंडिंग जोन का लकी ड्रा, मेयर किरण जैसल ने चुने पात्र लाभार्थी

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar: प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना एवं उत्तराखंड फेरी नीति नियमावली के नियमों के तहत नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित भगत सिंह चौक से सेक्टर 2 बैरियर तक के तीसरे वेंडिंग जोन के लिए लकी ड्रा प्रक्रिया संपन्न हुई। नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल के सम्मुख लकी ड्रा निकाला गया, जिसमें पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक एवं फेरी समिति के प्रभारी शिव सिंह चौहान ने नियमानुसार संपूर्ण कार्रवाई पूरी कर लाभार्थियों की पर्चियां मेयर के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस पूरी प्रक्रिया में लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा, क्षेत्रीय पार्षद अनुज सिंह और पार्षद सुनील पांडे विशेष रूप से सहयोगी के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुसार स्ट्रीट वेंडर्स को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि नगर निगम द्वारा विकसित किए गए सभी वेंडिंग जोन की मूलभूत सुविधाओं और रख-रखाव की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि आगामी कुंभ मेला 2027 के भव्य आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए, मेला प्रशासन के सहयोग से रेहड़ी-पटरी और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मेयर श्रीमती किरण जैसल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर संगठनों द्वारा लघु व्यापारियों के उत्थान के लिए सौंपे जाने वाले ज्ञापनों और प्रतिवेदनों पर पूरी निष्ठा के साथ कार्रवाई की जा रही है, जो कि अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही लघु व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु मेला प्रशासन से वार्ता कर व्यापार संचालन के लिए नए वेंडिंग जोन चिन्हित किए जाएंगे।

इस दौरान फेरी समिति के सदस्यों और लघु व्यापारी संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों में उमेश कुमार, सुरेश कुमार, गौतम कश्यप, फरमान, ओमवती देवी, आजम अंसारी, कुलदीप, आशू कुमार, लालचंद गुप्ता, विजय, भोला यादव, रवि, कपिल और मनीष समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 1 4 4 5
Users Today : 748
Users Yesterday : 555
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 1 4 4 5
Users Today : 748
Users Yesterday : 555