न्यूज़ फ्लैश
” डीजे की धुन बनी विवाद की चिंगारी! महमूदपुर में दो पक्ष भिड़े, जमकर हुआ पथराव — पुलिस ने संभाला मोर्चा, गांव में तनावपूर्ण शांति” “जमीन के लालच में खून की साजिश: ज्वालापुर में दामाद ने रची हत्या की प्लानिंग, सुपारी किलरों ने उतारा मौत के घाट — 48 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा!” “देहरादून में सियासी हलचल तेज: Pritam Singh और Harish Rawat की मुलाकात ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनावी सरगर्मी, संगठन और रणनीति पर हुई बड़ी चर्चा!” देहरादून में सेवा के सितारों का संगम: डॉ. कुमार प्रशांत की पहल पर ‘आभार सम्मान समारोह’ में चमके डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बोले—ये हैं जिंदगी के असली रक्षक “रुड़की का ‘खो-खो धमाका’! ब्लॉसम स्कूल का डबल धमाल—बालक-बालिका दोनों में चैंपियन, रॉयल और ग्रीनवुड ने भी बिखेरा जलवा” “धरती बचाने का संकल्प: मदरहुड यूनिवर्सिटी में वृक्षारोपण की हरियाली और पोस्टर प्रतियोगिता से गूंजा ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ का संदेश”
Home » कार्यवाही » जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ जारी

जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ जारी

(शहजाद अली हरिद्वार)चंडीगढ़: भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पंजाब और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें हिसार की मशहूर ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का नाम सबसे प्रमुख है।

ज्योति को मलेरकोटला से गिरफ्तार की गई महिला गजाला की पूछताछ के आधार पर हिरासत में लिया गया। ज्योति पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत जासूसी और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने उसके मोबाइल और लैपटॉप से कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, ज्योति पिछले दो वर्षों में पाकिस्तान, चीन, यूएई, बांग्लादेश, भूटान और थाईलैंड की यात्राएं कर चुकी हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि वह पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी दानिश के संपर्क में थीं और पाकिस्तान यात्रा के दौरान उसने खुफिया अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।

सूत्रों के मुताबिक, भारत लौटने के बाद ज्योति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए संवेदनशील जानकारी साझा की और पाकिस्तान की छवि सुधारने का प्रयास किया। पुलिस उनके बैंक खातों, यात्रा विवरण और संपर्कों की गहन जांच कर रही है।

इस मामले में गजाला और उसके साथी यामीन की गिरफ्तारी के बाद कई और नाम सामने आए हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए पंजाब और हरियाणा में छापेमारी कर रही हैं। मामला गंभीर है और आगे की जांच जारी है

372 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *