न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेला सफल होने पर सुशील राठी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, बोले—श्रद्धालुओं की सेवा-सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता” “लक्सर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय किन्नर की मौत, मौके पर मचा हड़कंप” “सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया जागरूक” “रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का बड़ा शिकंजा! नारसन ब्लॉक में 35 हजार की घूस लेते PRD अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप” “मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार; बाकी फरार” “सीमाद्वार में जलभराव पर डीएम का बड़ा एक्शन! 24 घंटे में नालियां साफ, डिवाटरिंग शुरू—लापरवाही पर सख्त चेतावनी; न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग-अतिक्रमण पर भी चला प्रशासन का डंडा”
Home » कार्यवाही » “मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार; बाकी फरार”

“मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार; बाकी फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । कनखल पुलिस ने मृतक व्यक्ति का फर्जी प्रतिरूपण कर उसकी पहचान का गलत उपयोग करते हुए जमीन हड़पने की साजिश में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश चल रही है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को गाजियाबाद निवासी शशांक त्यागी पुत्र वीरेंद्र निवासी अवंतिका चिरंजीव विहार गाजियाबाद ने कनखल कोतवाली में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि शैलेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी आशुतोष विहार जगजीतपुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा। शिकायत में आरोप है कि मृतक विनोद कुमार का प्रतिरूपण कर उसे जीवित बताया और भूमि से संबंधित कूटरचित दस्तावेज तैयार किए।इन दस्तावेजों को असली के रूप में उपयोग कर जमीन पर कब्जा करने और उसे हड़पने का प्रयास किया गया। शिकायत के आधार पर कनखल कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मृतक को जिंदा बता कर जमीन हड़पने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने 17 अगस्त को आरोपी शैलेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 1 5 1
Users Today : 696
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 1 5 1
Users Today : 696
Users Yesterday : 523