न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » गौकशी की कोशिश नाकाम: बहादराबाद पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, उपकरण बरामद

गौकशी की कोशिश नाकाम: बहादराबाद पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, उपकरण बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।थाना बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौकशी की कोशिश कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मुस्तफाबाद स्थित एक घेर में कुछ लोग गौकशी की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति गाय को क्रूरता से रस्सियों से बांध रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंतजार पुत्र मुस्लिम निवासी मुस्तफाबाद के रूप में हुई है। वहीं, उसका साथी मेहरबान उर्फ चांदी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में पता चला कि मुख्तयार और अहसान नामक दो और आरोपी वहां आने वाले थे। मौके से पुलिस ने गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, जैसे लकड़ी का गुटका और छुरा, बरामद किए हैं।

गाय को सुरक्षित छुड़ाकर जसमेन्द्र सिंह निवासी भौरी बहादराबाद के सुपुर्द किया गया। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम और पशुक्रूरता अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी शान्तरशाह खेमेन्द्र गंगवार व टीम शामिल रही।

ALSO READ  पुलिस मुठभेड़ पर सवाल उठाने वाला निकला नशा तस्कर, 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 4
Users Today : 719
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 9 4
Users Today : 719
Users Yesterday : 496