न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » महोत्सव » “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग”

“हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। ‘समर्पण जन कल्याण संगठन द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा एवं समाजसेविका मनीषा बत्रा ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की। तीज की उमंग के साथ देशभक्ति के रंगों से सजा यह आयोजन उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने ‘समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट’ द्वारा समाज सेवा एवं लोक-कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों के प्रति संगठन का समर्पण निरंतर सराहनीय रहा है और ऐसे आयोजन समाज में एकजुटता एवं सकारात्मकता का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में समाजसेविका मनीषा बत्रा ने भी सहभागिता की और उपस्थित महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा उत्सव है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने ‘समर्पण’ द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की और आयोजन के लिए संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी।

महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लिया। तीज की पारंपरिक उमंग के साथ देशभक्ति का रंग आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए ‘समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट’ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।इस आयोजन में समर्पण जन कल्याण संगठन के अध्यक्ष नरेश यादव, राकेश गर्ग, प्रदीप गोयल,रोमा सैनी ,मनोज मेहरा एवं शशिकांत अग्रवाल मौजूद रहे।

ALSO READ  "देहरादून में चमकी खुशियों की रोशनी: सीएम की पत्नी गीता धामी ने पुलिस परिवार संग मनाया दीपावली-करवाचौथ महोत्सव, महिलाओं की एकजुटता और हुनर को दिया नया उजाला"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 1 7
Users Today : 374
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 1 7
Users Today : 374
Users Yesterday : 1033