न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » सम्मानित » “कांवड़ मेले की अभूतपूर्व व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी ने थपथपाई पीठ, एसएसपी भुल्लर और एसपी सिटी अभय प्रताप को मेडल से किया सम्मानित”

“कांवड़ मेले की अभूतपूर्व व्यवस्था पर मुख्यमंत्री धामी ने थपथपाई पीठ, एसएसपी भुल्लर और एसपी सिटी अभय प्रताप को मेडल से किया सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट पुलिस व्यवस्था, प्रभावी नेतृत्व एवं सराहनीय सेवाओं के लिए हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर तथा पुलिस अधीक्षक नगर अभय प्रताप सिंह को मेडल अलंकृत कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों पुलिस अधिकारियों की कार्यकुशलता, समर्पण और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। विशेष रूप से कांवड़ मेले के दौरान लाखों शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहा।

हरिद्वार पुलिस द्वारा कांवड़ मेले में यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए यातायात को व्यवस्थित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और बेहतर समन्वय से बड़े आयोजनों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सफलता मिलती है। यह सम्मान पुलिस अधिकारियों और पूरे पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला है।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हरिद्वार की HR मीट में अल्ताफ हुसैन का जलवा, ‘HR लीडर ऑफ द ईयर 2026’ अवार्ड से हुए सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 7 9
Users Today : 169
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 7 9
Users Today : 169
Users Yesterday : 861