न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » एक्शन » “मातृ मृत्यु रोकथाम पर डीएम का सख्त एक्शन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी के निर्देश; डेंगू सीजन में रोजाना होगा क्षेत्रीय सर्वे”

“मातृ मृत्यु रोकथाम पर डीएम का सख्त एक्शन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी के निर्देश; डेंगू सीजन में रोजाना होगा क्षेत्रीय सर्वे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में मातृ मृत्यु की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ मृत्यु को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि प्रत्येक गर्भवती महिला की नियमित ए.एन.सी. जांच एवं फॉलो-अप सुनिश्चित करने तथा हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की सतत निगरानी पर विशेष जोर दिया जाय। इसके साथ ही मेडिकल ऑफिसर, ए.एन.एम., आशा एवं सीएचओ की जिम्मेदारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने EDD Calling के माध्यम से गर्भवती महिलाओं से समय पर संपर्क कर आवश्यक जांच, उपचार एवं प्रसव संबंधी परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम प्रधानों एवं सामुदायिक नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए ए.एन.सी. एवं सुरक्षित मातृत्व को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया।

जिलाधिकारी अनाधिकृत निजी क्लीनिकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा प्रत्येक पात्र बालिका को चिन्हित कर HPV टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। डेंगू सीजन को देखते हुए सभी ब्लॉक प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रतिदिन क्षेत्रीय सर्वे, डेंगू के संभावित क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने एवं जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य चिकिस्ता अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, जिला सूचना /एम सी एच नोडल डॉ. कोमल एस. कोठारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसडीएच रूड़की डॉ. ए.के. मिश्रा, डॉ. अजय एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वसुंधरा सहित संबंधित ब्लॉक प्रभारी, अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ALSO READ  "निर्माण में ढिलाई अब नहीं चलेगी! अधूरे स्कूल भवनों पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा एक्शन, बोले— समय पर काम पूरा करो, नहीं तो ठेकेदारों से छिनेंगे निर्माण कार्य"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861