न्यूज़ फ्लैश
“180 फीट लंबे तिरंगे के साथ हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा—भारत माता के जयकारों से सराबोर हुआ शहर” “आजादी के जश्न को तैयार देहरादून, गर्व और गौरव के साथ गूंजेगा परेड ग्राउंड—मुख्यमंत्री धामी फहराएंगे तिरंगा, भव्य परेड और सम्मान समारोह बनेगा आकर्षण” “उत्तराखंड की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने में जुटी धामी सरकार, नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों से सजी ‘माउंटेन मेलोडीज’ का विमोचन” “हरिद्वार में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, तैयारियों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने कसी कमर” “कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर महंत रविंद्र पुरी जी महाराज ने बढ़ाया सम्मान, जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह के कार्यों की जमकर सराहना” “कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस—लेबलिंग में मिलीं गंभीर खामियां”
Home » निर्देश » “एसआईआर अभियान में प्रशासन की सख्ती! संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बूथ-55 का किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए कड़े निर्देश”

“एसआईआर अभियान में प्रशासन की सख्ती! संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बूथ-55 का किया औचक निरीक्षण, बीएलओ को दिए कड़े निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट ने रुड़की विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-55 का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा बीएलओ द्वारा किए जा रहे सत्यापन एवं संबंधित अभिलेखों का जायजा लिया। उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बीएलओ से क्षेत्र में चल रही एसआईआर गतिविधियों, मतदाताओं से संपर्क, प्राप्त प्रपत्रों एवं अन्य संबंधित कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज किया जाए तथा किसी भी मतदाता को अनावश्यक कठिनाई न हो।

दीपक रामचन्द्र शेट ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से भी अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करें तथा अपने एवं अपने परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित बीएलओ एवं अन्य निर्वाचन कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 2 7 5 9
Users Today : 21
Users Yesterday : 985
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 2 7 5 9
Users Today : 21
Users Yesterday : 985