न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा?
Home » निर्देश » “भारी बारिश के बीच DM मयूर दीक्षित का बड़ा अलर्ट! गंगा घाटों पर डाक कांवड़ियों-श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील, पुलिस-फोर्स को 24×7 निगरानी के निर्देश”

“भारी बारिश के बीच DM मयूर दीक्षित का बड़ा अलर्ट! गंगा घाटों पर डाक कांवड़ियों-श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील, पुलिस-फोर्स को 24×7 निगरानी के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में हो रही भारी वर्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने डाक कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं से गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने यात्रियों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।

जिलाधिकारी ने गंगा घाटों पर तैनात सुरक्षा बलों, पुलिस जवानों एवं संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने अथवा तेज बहाव की स्थिति में कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाटों पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा घाटों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। संवेदनशील एवं जोखिम वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं को ऐसे स्थानों पर जाने से रोका जाए। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने डाक कांवड़ यात्रियों से अपील की कि भारी बारिश के दौरान गंगा में स्नान करने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें और अपनी यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

जनपद में हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जलभराव वाले क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जलभराव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आमजन एवं कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ALSO READ  BIG BREAKING:: देहरादून लौटते वक्त हाईवे पर उतरे सीएम धामी, गड्ढामुक्त सड़क से लेकर देवप्रयाग के शौचालय तक का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में भारी वर्षा के कारण किसी भी क्षेत्र में कोई घटना घटित होने पर इसकी तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दी जाए, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों को बिना किसी देरी के शुरू किया जा सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों, गंगा घाटों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें और प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 3 1
Users Today : 405
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 3 1
Users Today : 405
Users Yesterday : 844