न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी
Home » चेतावनी » “हरिद्वार में संतों को बदनाम करने की ‘AI साजिश’ पर अखाड़ा परिषद का बड़ा प्रहार, रविंद्रपुरी महाराज बोले—फर्जी वीडियो बनाने वालों को नहीं बख्शेंगे”

“हरिद्वार में संतों को बदनाम करने की ‘AI साजिश’ पर अखाड़ा परिषद का बड़ा प्रहार, रविंद्रपुरी महाराज बोले—फर्जी वीडियो बनाने वालों को नहीं बख्शेंगे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 09 अगस्त। संत समाज से संबंधित वायरल हो रहे कथित वीडियो को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि संत समाज और सनातन धर्म को बदनाम करने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का दुरुपयोग कर फर्जी फोटो और वीडियो तैयार किए जा रहे हैं।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कुछ ताकतें नहीं चाहतीं कि हरिद्वार में दिव्य और भव्य कुंभ का आयोजन हो। उन्होंने कहा कि संत समाज देश-दुनिया में सनातन धर्म का संदेश पहुंचाने और भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। ऐसे में संतों को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सामग्री प्रसारित करना गंभीर विषय है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले संत समाज के खिलाफ दुष्प्रचार की कोशिशें तेज की जा रही हैं। एआई से तैयार फर्जी सामग्री को सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

श्रीमहंत ने स्पष्ट किया कि महामंडलेश्वर बनाने का अधिकार अखाड़ों के पंचों को होता है। उन्होंने कहा कि अखाड़ों के संत सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और जनसेवा के कार्यों में जुटे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से वायरल वीडियो की जांच कराने तथा फर्जी सामग्री तैयार कर संत समाज और सनातन धर्म को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ALSO READ  रुड़की नगर निगम स्टिंग कांड में मेयर अनीता अग्रवाल का बड़ा एक्शन: विभागीय जांच के आदेश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी—कहा, अब बर्दाश्त नहीं होगा भ्रष्टाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 2 1
Users Today : 338
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 2 1
Users Today : 338
Users Yesterday : 1573