न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » हादसा » “अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी हाईवे पर भीषण दुर्घटना में दो की गई जान”

“अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी हाईवे पर भीषण दुर्घटना में दो की गई जान”

(शहजाद अली हरिद्वार)प्रयागराज/झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की गुरुवार को झांसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के हाईवे पर उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में आबान अहमद समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। घटना के बाद परिजनों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

ALSO READ  "पथरी में सनसनी: नशे की हालत में टावर पर चढ़ा युवक, हरिद्वार पुलिस की सूझबूझ, धैर्य और मानवीय प्रयासों से टला बड़ा हादसा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 8 6
Users Today : 278
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 8 6
Users Today : 278
Users Yesterday : 1368