(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वावधान में प्रथम नेशनल मास्टर्स शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के लिए 50 प्लस पुरुष वर्ग का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 14 अगस्त 2026 को सायं 5:00 बजे किसान इंटर कॉलेज, मुंडलाना, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित किया जाएगा।
शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि यह ट्रायल 19–20 सितंबर 2026 को एचआरआईटी, गाजियाबाद में आयोजित होने वाली प्रथम नेशनल मास्टर्स शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की 50 प्लस पुरुष टीम के चयन हेतु आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन समय-समय पर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल आयोजित करती रही है। इसी क्रम में पहली बार मास्टर्स वर्ग के खिलाड़ियों के लिए यह चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर ट्रायल में पहुँचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर सकें।
चयन ट्रायल की सेलेक्शन कमेटी के इंचार्ज वरिष्ठ खिलाड़ी संजय चौधरी होंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय विश्व कप शूटिंग बॉल खिलाड़ी सूरज चौधरी भी ट्रायल के दौरान उपस्थित रहेंगे और चयन प्रक्रिया का मार्गदर्शन करेंगे।
शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड ने सभी पात्र खिलाड़ियों से 14 अगस्त को सायं 5:00 बजे किसान इंटर कॉलेज, मुंडलाना में समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने का आग्रह किया है।




































Users Today : 46
Users Yesterday : 1234
