(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड। एक बड़ी खबर आ रही है उत्तराखंड से जहां कोरोना के लौटने की खबर आ रही है। यहाँ नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली 76 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट में SARS-CoV-2 संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीज को तत्काल आइसोलेशन में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार संक्रमित महिला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कैमरी, बिलासपुर क्षेत्र की निवासी है। जांच के दौरान लिए गए सैंपल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे अस्पताल के वार्ड-सी में बनाए गए पृथक क्यूबिकल में शिफ्ट किया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने और उनकी निगरानी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है








































Users Today : 302
Users Yesterday : 1368






