न्यूज़ फ्लैश
“जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं महान” — भगवानपुर से सीएम धामी ने फूंका समरसता का बिगुल! “मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का मिला सम्मान — हरीश अधिकारी बने निरीक्षक, SSP ने पहनाए स्टार!” “कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, कांवड़ियों को उकसाने वाले दिल्ली के 4 युवक गिरफ्तार!” “SIR का दूसरा चरण शुरू: घर-घर पहुंच रहे नोटिस, बूथ स्तर पर होगी सुनवाई… ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में तुरंत जांच लें अपना नाम, चूक गए तो पड़ सकता है भारी!” “मानव तस्करी के खिलाफ हरिद्वार में गूंजी जागरूकता की हुंकार, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा का दिया मजबूत संदेश!” “Haridwar: पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद”
Home » कार्यवाही » “कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, कांवड़ियों को उकसाने वाले दिल्ली के 4 युवक गिरफ्तार!”

“कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, कांवड़ियों को उकसाने वाले दिल्ली के 4 युवक गिरफ्तार!”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद । कांवड़ यात्रा के बीच माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे दिल्ली के चार युवकों को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि चारों युवक रघुनाथ मॉल के पास कांवड़ियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें उकसा रहे थे। विरोध होने पर आरोपी झगड़े पर उतारू हो गए, जिससे मौके पर तनाव और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बन गई। बाजार चौकी प्रभारी विकास रावत ने बताया गश्त के दौरान चारों युवक कांवड़ियों के पास जाकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों और लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उनके व्यवहार से कांवड़ियों में रोष फैलने लगा और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश, विशाल, नीरज और धर्मेंद्र के रूप में हुई है। सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल प्रीतम तोमर, कांस्टेबल अवनेश राणा और पीआरडी जवान अमजद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 1 5 6
Users Today : 801
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 1 5 6
Users Today : 801
Users Yesterday : 723