न्यूज़ फ्लैश
“परिवहन नियम तोड़े तो वाहन होगा ब्लैकलिस्ट! कांवड़ मेले से पहले प्रशासन का सख्त अलर्ट, उद्योगों को यातायात नियमों के पालन के निर्देश” “देहरादून समाधान दिवस में डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त संदेश—164 शिकायतें सुनीं, बोले जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं” “Dehradun:डीएम डॉ. आशीष चौहान का बड़ा एक्शन प्लान: जनहित से लेकर बच्चों की सुरक्षा तक, हर मोर्चे पर समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश” “विज्ञान-तकनीक से बदलेगा उत्तराखंड का भविष्य, सीएम धामी बोले—देहरादून की साइंस सिटी बनेगी नई पीढ़ी के सपनों की उड़ान” Haridwar”कांवड़ मेला-2026 पर प्रशासन अलर्ट: सोशल मीडिया पर पहली बार तैनात होंगे साइबर कमांडो, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में कार्रवाई” “रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह: CM धामी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बोले—युवा शक्ति के दम पर भारत बनेगा विश्वगुरु”
Home » मानवता » Roorkee”हादसे के बाद फरिश्ता बने मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, घायल रेहड़ी संचालक को खुद अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान”

Roorkee”हादसे के बाद फरिश्ता बने मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, घायल रेहड़ी संचालक को खुद अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। बीती देर शाम रुड़की के डबल फाटक क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्विफ्ट कार की टक्कर से रेहड़ी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रुड़की मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बिना समय गंवाए घायल को अपनी गाड़ी से उपचार के लिए विनय विशाल हॉस्पिटल पहुंचाया।

ललित मोहन अग्रवाल ने अस्पताल में घायल के समुचित उपचार की व्यवस्था कराई तथा घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय पर घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसकी स्थिति और गंभीर हो सकती थी। ऐसे कठिन समय में मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल द्वारा दिखाई गई तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय सेवा भावना की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

उनकी त्वरित पहल से घायल व्यक्ति का समय पर उपचार शुरू हो सका, जिससे एक बार फिर यह साबित हुआ कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 0 6 0 3
Users Today : 25
Users Yesterday : 609
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 0 6 0 3
Users Today : 25
Users Yesterday : 609