न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार की बड़ी उपलब्धि! कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट का स्वदेशी टीजी स्टेटर रवाना BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज!
Home » सम्मानित » “हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को मिला ‘समाज सेवा एवं मानवता सम्मान’, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मानित”

“हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को मिला ‘समाज सेवा एवं मानवता सम्मान’, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। ह्यूमैनिटी सोशल ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड द्वारा कल्चरल डिपार्टमेंट ऑडिटोरियम, देहरादून में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हिंदी युवा साहित्यकार,वरिष्ठ समाजसेवी एवं देवभूमि जागृति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके अति विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘ समाज सेवा एवं मानवता सम्मान ‘ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है और युवा साहित्यकारों का योगदान नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करता है।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ ने ह्यूमैनिटी सोशल ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड संस्थापक रजत चौधरी एवं डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को लिखित पुस्तक ‘ देश के रत्न भारत रत्न भेंटकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें राष्ट्रहित,हिंदी भाषा के संवर्धन तथा समाजोपयोगी साहित्य सृजन के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम में साहित्य,शिक्षा,संस्कृति, समाजसेवा तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि,बुद्धिजीवी एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ALSO READ  "गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का भव्य उत्सव—परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री संग उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस व अधिकारियों को किया सम्मानित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 5 5
Users Today : 104
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 5 5
Users Today : 104
Users Yesterday : 849