न्यूज़ फ्लैश
“छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का अनशन और कैंडल मार्च, राजेंद्र चौधरी बोले—इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, छात्रों से माफी मांगनी होगी” “हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. रजनीश सैनी ‘राजेंद्र’ को मिला ‘समाज सेवा एवं मानवता सम्मान’, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मानित” “कारगिल विजय दिवस पर हरिद्वार में गूंजा शौर्य और शहादत का जयघोष, वीर नारियों का सम्मान कर शहीदों को किया नमन” “पूर्व सैनिकों संग CM धामी ने सुनी ‘मन की बात’, बोले—PM मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा हर भारतीय का सपना, आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश” “कारगिल विजय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि अब ₹2 करोड़, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर बोले—वीरों का शौर्य सदैव देश को देता रहेगा प्रेरणा” Haridwar”शिवालिक नगर में सुरक्षा का मजबूत कवच, राजीव शर्मा और नवनीत सिंह भुल्लर ने आधुनिक CCTV कैमरा परियोजना का किया शुभारंभ”
Home » कार्यक्रम » “पूर्व सैनिकों संग CM धामी ने सुनी ‘मन की बात’, बोले—PM मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा हर भारतीय का सपना, आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश”

“पूर्व सैनिकों संग CM धामी ने सुनी ‘मन की बात’, बोले—PM मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा हर भारतीय का सपना, आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गाँधी पार्क, देहरादून में पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 136वें संस्करण को सुना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम, देश के नागरिकों के जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला कार्यक्रम बन चुका है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने के साथ ही देश के विकास और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में डीआरडीओ की उपलब्धियों, रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता, रक्षा उत्पादों के निर्यात, जल संरक्षण, हस्तशिल्पों के संवर्धन तथा वोकल फॉर लोकल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आर्थिक विकास के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीमांत क्षेत्रों का विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जन जन का सपना साकार हो रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, सचिव युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि.) एवं अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 9 6 2 9
Users Today : 508
Users Yesterday : 1027
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 9 6 2 9
Users Today : 508
Users Yesterday : 1027